cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। नगर के जानेमाने पत्रकार एवं प्रेस क्लब के संस्थापक स्व. राजीव तलवाड़ की नौंवीं पुण्य तिथि पर आज यहां के पत्रकारों ने श्रद्धांजलि सभा आहूत कर उन्हें भावसिक्त श्रद्घाप्रसून समर्पित किये। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रियाशरण नगाइच की अध्यक्षता में आहूत श्रद्धांजलि सभा के दौरान मौजूद पत्रकारों ने स्व. तलवाड़ को निर्भीक और जन समस्याओं के प्रति जागरूक पत्रकार निरुपित करते हुये उन्हें ऐसा पत्रकार बताया जिसकी लेखनी की पेंनी धार भ्रष्ट और बेईमानों पर तलवार की तरह चलती थी जबकि गरीबों और मजलूमों की वह न सिर्फ कलम के माध्यम से वरन निजी संसाधनों से भी सहायता करते रहे। उनकी कमी आज काफी अखर रही है। इस दौरान रमेश तिवारी, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, मोहम्मद अफजाल खान, संजय सोनी, अतुल चतुर्वेदी, असद अहमद, ओमप्रकाश उदैनिया, संतोष सोनी, राहुल राठौर, सौरभ मिश्रा, करुणानिधि शुक्ला, संदीप अग्रवाल, जितेन्द्र सोनी, ऋषि झा, बाबूराम पाल, पवन अग्रवाल, दुर्गेश कुशवाहा, वरुण सेठ, रवि द्विवेदी, मनोजकुमार पटेल, हरिमोहन याज्ञिक, जितेन्द्र यादव, दिलीप पटेल पडरी, रामबाबू शर्मा पहाडगांव, धीरेन्द्र कैलिया, अनुज दीक्षित, रोहित राठौर आदि मौजूद रहे।

Leave a comment