03orai01उरई। वरिष्ठ पत्रकार सुरेश खरकया को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से संबंधित समाचार के प्रकाशन के कारण मिली धमकी पर पत्रकारांे ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
सुरेश खरकया ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी की भूमिका को लेकर उन्होंने जो समाचार प्रकाशित किये थे उनसे बौखलाकर अनुरागी ने कानपुर में उनके यूनिट हैड सुरेश यादव को फोन किया और कहा कि या तो वे खुद सुरेश खरकया को हटा दें या फिर वे सुरेश खरकया को दुनियां से हटा देंगें।
सुरेश खरकया की इस शिकायत पर चिंता जताते हुए पत्रकारों ने जिलाधिकारी संदीप कौर को दिये ज्ञापन में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और पूर्व सांसद के खिलाफ कानूनी एक्शन लेने का मांग पत्र सौंपा। पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल में विनोद गौतम, सुनील शर्मा, देवेंद्र सिंह जादौन, विनय गुप्ता, राजेश तिवारी, नरेंद्र कुमार तिवारी, सत्येंद्र सिंह राजावत, रमेश पांचाल, श्याम बिहारी और जगत यादव मुख्य रूप से शामिल थे।
उधर इस बारे में पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी से बात की गई तो उन्होंने स्वतंत्र भारत के कानपुर कार्यालय में फोन करके सुरेश खरकया की शिकायत करने की बात तो स्वीकार की लेकिन कहा कि उन्होंने कोई धमकी नही दी है। उन्होंने केवल कानपुर कार्यालय में फोन करके यह कहा है कि आपके जिला संवाददाता द्वेष भावना से उनके विरुद्ध समाचार प्रकाशित कर रहे हैं जिन्हें रोका जाना चाहिए।

Leave a comment