01-SDM ko gyapan sopti Anganbadi karykatriजालौन-उरई। गांव के दबंगों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ दुव्र्यवहार किए जाने को लेकर ब्लाॅक क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए उन्हें सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की। तो वहीं, उपजिलाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनकी सुरक्षा का अश्वासन दिया।
ब्लाॅक क्षेत्र में तैनात रेखा अवस्थी, अरूणा सिंह, मोहिनी देवी, चेतना सिंह, पूनम वर्मा, सुमन गुबरेले, चंद्रा देवी, कुसमा देवी, भुवनेश्वरी देवी, माया देवी, मंजू देवी, सरला देवी, कुमकुम, मालती वर्मा, रामजानकी आदि सहित लगभग आधा सैंकड़ा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उपजिलाधिकारी एसपी यादव को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि उनके गांव के दबंग आए दिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ दुव्र्यवहार करते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ड्यूटी परिचय पत्र बांटने में भी लगी है। इसके लेकर भी वह आए दिन कार्यकत्रियों के झगड़ा करते रहते हैं। शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र लौना में गांव के ही दबंग शत्रुघ्न सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेखा अवस्थी के साथ गाली-गलौज कर दी थी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उन्हें सुरक्षा दिलाते हुए ऐसे प्रकरणों में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग उपजिलाधिकारी से की। जिस पर उपजिलाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सुरक्षा का आश्वासन दिया तथा साथ ही दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की भी बात कही।

Leave a comment