जालौन-उरई। कोतवाली परिसर में आयोजित हुए समाधान दिवस के दौरान मात्र एक फरियादी ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसका मौके पर ही निस्तारण किया गया।
उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव की अध्यक्षता एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह की उपस्थिति में कोतवाली परिसर में आयोजित हुए समाधान दिवस के दौरान एकमात्र फरियादी मुहल्ला भवानीराम श्रीमती विष्णा दुबे पत्नी रमाकांत दुबे ने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसने मुहल्ला नारोभास्कर में एक प्लाॅट खरीदा था। जिस पर मुहल्ले के ही दबंग ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया। जिस पर उपजिलाधिकारी ने मौके का मुआयना कर जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसआई दिलशाद खां, सलमान अली, जयप्रकाश, मोहित द्विवेदी, विनय साहू, सदर लेखपाल शिवराज सिंह आदि सहित लगभग सभी लेखपाल व कोतवाली स्टाॅफ उपस्थित रहा।






Leave a comment