जालौन-उरई। खेत पर चारा लेने जा रहे वृद्ध के मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मारी। परिसर उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी के लिए रेफर किया। परंतु रास्ते में वृद्ध की मौत होने से परिजन वृद्ध का शव लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता मिट्ठू लाल साहू (48) दोपहर लगभग एक बजे बंगरा रोड पर छैपुला के पास स्थित अपने खेत पर चारा लेने जा रहे थे। तभी छैपुला के आगे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही वह पिता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां हालत गंभीर होने पर डाॅक्टरों ने उन्हें झांसी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जिसके बाद वह पिता का शव लेकर कोतवाली आ गया। जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।






Leave a comment