जालौन-उरई। सूने घर में अकेली महिला के साथ दबंगों द्वारा छेड़खानी व मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी श्रीमती मोतीराजा ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उसके परिजन घर से बाहर गए थे। तभी उसे घर में अकेला देखकर गांव के ही नीलेश कुमार, राघवेंद्र, मानवेंद्र व रविंद्र कुमार उसके घर के अंदर घुस आए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त सभी ने लात घूंसों से उसके साथ मारपीट कर दी। तभी शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों को आता देख उक्त सभी पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।






Leave a comment