cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। चोरी के इरादे से रात में गांव में घूम रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंपा। पकड़े गए युवकों से पुलिस पूछतांछ में जुटी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धंतौली में रात्रि लगभग 11 बजे दो युवक गांव में चोरी की नीयत से घूम रहे थे। तंभी किसी ग्रामीण ने उन्हें देख लिया और शोर मचा दिया। शोरगुल सुनकर कई ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आई। पूछतांछ में युवकों ने अपने नाम क्रमशः निखिल व गोविंद निवासी ग्राम धंतौली बताया।

Leave a comment