cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। दबंग द्वारा घास काटने को लेकर युवक के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के सामने घास काट रहा था। तभी उसका पड़ोसी दबंग भगवत वहां आ गया और गाली-गलौज करते हुए घास काटने से मना करने लगा। गाली-गलौज करने से मना करने पर उक्त भगवत ने उसके साथ मारपीट कर दी।

Leave a comment