जालौन-उरई। विक्षिप्त युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की। मृतक के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मड़ोरी निवासी आशाराम ने पुलिस को बताया कि उसका भाई रमेश (30) पुत्र शिवचरन काफी समय से मानसिक रूप से विक्षिप्त चल रहा था। शनिवार की शाम लगभग 6 बजे उसका भाई खेत की ओर गया था। जहां खेत में खड़े शीशम के पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर उसने खुदकुशी कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ पर लटके शव को नीचे उतरवाया और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।






Leave a comment