जालौन-उरई। सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में नगर पालिका में तैनात सफाई कर्मियों ने अधिशाषी अधिकारी को संबोधित ज्ञापन उनकी अनुपस्थिति में सफाई निरीक्षक को सौंपा।
उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार पाथरे के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष विजय कुमार, उपाध्यक्ष दीपू बालमीकि, मुन्नालाल बाल्मीकि, वीरेंद्र खरे, विशाल बाल्मीकि आदि ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार को संबोधित ज्ञापन उनकी अनुपस्थिति में सफाई निरीक्षक सुरेश यादव को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि जालौन नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारियों का प्रोन्नति वेतन, मंहगाई भत्ता, एरियर आदि नहीं लगाया जा रहा है। जबकि जिले के प्रत्येक नगर पालिका व नगर पंचायत में यह लगाया जा रहा है। इतना ही नहीं अधिशाषी अधिकारी ने भी इस संबंध में आदेश कर दिया है। इसके बावजूद भी उन्हें एरियर नहीं मिल रहा है। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही उनका बढ़ा हुआ वेतनमान व एरियर आदि नहीं लगाया जाता है। तो पालिका में तैनात सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाऐंगे। जिसकी जिम्मेदारी पूर्णरूप से पालिका परिषद की ही होगी।






Leave a comment