जालौन-उरई। अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा ने मजदूरों को समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए मजदूरों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के सदस्यों में शमसाद खां, मोहममद खलील अंसारी आदि ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव को सौंपते हुए बताया कि मंहगाई के इस दौरा में सभी मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 6 सौ रूपए प्रतिदिन की जाए। मनरेगा के अंतर्गत जो भी मजदूर काम कर रहे हैं, उन्हें न्यूनतम 3 सौ दिन काम की गारंटी दी जाए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत सभी किसानों व मजूदरों को खाद्य सुरक्षा की गारंटी दी जाए। वहीं, अधिक वर्षा से नष्ट हो चुकी खरीफ की फसलों के नुकसान के लिए किसानों को मुआवजा दिलाया जाए।






Leave a comment