उरई। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह गुर्जर के आवास पर गुर्जर सम्राट महरभुज महान की 1200वीं जयंती के उपलक्ष्य में सातवां गुर्जर डे धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान उपेंद्र गुर्जर ने कहा कि गुर्जर समाज का इतिहास गौरवशाली है। इस समाज ने शौर्य और पराक्रम के धनी रणबांकुरों ने समय-समय पर देश के इतिहास में कई सुनहरे अध्याय जोड़े हैं। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज की नई पीढ़ी को अपने उन पूर्वजों के गौरव की मिसालों को फिर से दोहराने की जरूरत है। गुर्जर सम्राट महरभुज महान की जयंती इसके लिए जोरदार संकल्प लेने का अवसर है।
इस अवसर पर सम्राट महरभुज के चित्र पर माल्यार्पण कर फूल मालाएं चढ़ाई गईं। इसके बाद मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। साहिल, आदर्श, शिवम, सत्यम, बालाजी, रामसिंह आदि गुर्जर समाज के दर्जनों युवा एकत्रित हुए।






Leave a comment