cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। वयसन्धि की दहलीज पर पहुंची युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कुछ लोग इसे कानाफूसी में आॅनर किलिंग का मामला बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एट थाने के ग्राम पिण्डारी में वीरेंद्र निरंजन की अविवाहित पुत्री आकांक्षा ने रविवार को घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है लेकिन आत्महत्या की वजह वे नही बता पा रहे हैं। उधर गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में क्या एक्शन लिया जायेगा यह पोस्टमार्टम के बाद ही तय होगा।

Leave a comment