0 5 मार्च की रात की अराजक तत्वों ने तोड़ दी थी प्रतिमा, हुआ था भारी बबाल
0 नगर पालिका द्वारा निर्मित कराई गई हरदौल प्रतिमा
कोंच-उरई। यहां भगतसिंह नगर इलाके में स्थित लाला हरदौल मंदिर में कतिपय अराजक तत्वों द्वारा हरदौल प्रतिमा को तोड़ दिया गया था जिस पर यहां भारी बबाल हुआ था। पालिका ने प्रतिमा अपने संसाधनों से बनवाने का आश्वासन दिया था जिस पर आज नव निर्मित प्रतिमा की प्रतिष्ठापना से पूर्व लाला हरदौल की भव्य शोभायात्रा पूरे नगर में निकाली गई। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ, पालिका गेट पर पालिका चेयरपर्सन विज्ञान विशारद सीरौठिया की अगुवाई में पूरे पालिका परिवार ने यात्रा का स्वागत किया और लाला हरदौल को माला पहना कर उनकी पूजा की।
हरदौल मंदिर पर जरूरी अनुष्ठान संपादित करने के बाद गाजे बाजे के साथ भगतसिंह नगर स्थित मंदिर से लाला हरदौल की नव निर्मित प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों के साथ लाला हरदौल अमर रहें के उद्घोष फिजां में गूंज रहे थे। मुख्य राजमार्ग से होकर शोभायात्रा पुरानी स्टेट बैंक, नई स्टेट बैंक, लवली चैराहा, नईबस्ती, रामगंज, चैकी तिराहा, चंदकुआ होकर पुनः मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का कई जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। नगर पालिका द्वार पर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया सहित सभासदों राघवेन्द्र तिवारी, बादामसिंह कुशवाहा, महावीर यादव, पप्पू चैधरी, संजय सोनी आदि ने यात्रा का स्वागत किया तथा प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर पर लोकरीतियों से इन लोकदेवता के अनुष्ठान पूरे कराये जाने के बाद हरदौल प्रतिमा की स्थापना की गई। शोभायात्रा में पुजारी श्रीराम, नंदकुमार, लखनलाल, रामराजा निरंजन, छोटे गुर्जर, चंदू, कल्लू टाइगर, आशुतोष रावत, चंद्रशेखर यादव, सोनू पाल, खेमचंद्र कुशवाहा, ब्रजकिशोर, आनंद सोनी, प्रदीप चमेंड़, आकाश बुधौलिया, दंगल यादव, गोलू महाराज, अमरसिंह, अन्नू याज्ञिक आदि शामिल रहे। शोभायात्रा के दौरान खेड़ा चैकी इंचार्ज विक्रमसिंह की अगुवाई में भारी पुलिस बल सुरक्षा में चल रहा था। गौरतलब है कि कतिपय अराजक तत्वों ने 5 मार्च 2016 की रात लाला हरदौल की प्रतिमा को तोड़ कर कोंच कस्बे का सांम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश की और वे अपने नापाक इरादों में काफी हद तक इस मायने में सफल भी माने जा सकते हैं कि घटना के बाद 6 की सुबह हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आये और जमकर नारे बाजी की। घटना के मुताबिक अराजक तत्वों ने उस रात तकरीबन आठ-नौ बजे के बीच कस्बे के भगतसिंह नगर इलाके में बने मंदिर में रखी लाला हरदौल की मूर्ति तोड़ दी, साथ ही पास के हनुमान मंदिर में शराब पीने और चोरी की घटना को अंजाम दिया जिससे स्थानीय लोगों को आक्रोश भड़क गया। गुस्साये लोगों ने सड़कों पर आकर जमकर हंगामा किया। पुलिस और प्रदर्शन कारियों के बीच चूहे बिल्ली का खेल घंटों चला और उन्होंने प्रशासन को खूब छकाया। पुलिस और प्रशासन को स्थिति से निपटने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।






Leave a comment