ऊमरी-उरई। 31 अगस्त बुधवार को ऊमरी माधौगढ़ मार्ग पर रहकुला देवी के मन्दिर के पास उमरी निवासी शेरू की लाश पानी भरे गड्ढ़े में मिली पास में ही मोबाइल फोन, मोटर साइकिल, चप्पल भी मिली। हादसे का संभावित समय रात के साढे 10 बजे बहुत व्याकुल करने बाली घटना थी गोरा चिट्टा, लंबा दो छोटे छोटे बच्चों का बाप, अपने घर का इकलौता सहारा। बहुत ही सरल और मिलनसार स्वभाव का नौजवान था। बस जुआ उसकी बुरी लत थी, इस घटना की नींव 15 ,20 दिन पहले ही पड़ चुकी थी। जब पुलिस की देखरेख में इस क्षेत्र में जुआ की शुरुआत हुई तभी से लोग किसी न किसी अनहोनी का अनुमान लगा रहे थे। सच क्या है ये तो जांच का विषय है परंतु कुछ बिंदु ऐसे है जो षडयंत्र की तरफ इशारा करते है।
1- वो अकेले जुआ खेलने नहीं जाता था कोई न कोई उसके साथ जरूर होता था उस दिन उसके साथ कौन था ?
2- ये उसका रोज का रास्ता था,उसको मोड़ मालूम था इसलिए इतनी आसानी से गड्ढ़े में नहीं गिर सकता।
3- मोटरसाइकिल और मोबाइल पानी में नहीं गए।
4- जुआ शाम को सात बजे बंद हो जाता था तो वो दो ढाई घंटे कहां रहा और उसके साथ कौन कौन था?
5- उस रात को घटना के बाद घटनास्थल की तरफ से तेजी से आकर गांव में गायब हो जाने वाले पल्सर बाइक सबार कौन थे?






Leave a comment