05orai06सिरसाकलार-उरई। वन विभाग हरियाली बढ़ाने की बजाय पेड़ कटाने के अभियान में जुटा हुआ है। भिटारी बंबा से न्यामतपुर नर्सरी तक शीशम के पेड़ों की वन विभाग की मिलीभगत से हो रही अंधाधुंध कटान इसका नमूना है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर हाल ही में पौध रोपण का ऐसा अभियान पूरा किया गया जिससे उत्तर प्रदेश का नाम गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड में शामिल हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसमें अपनी जो मंशा झलकाई है अगर वह पूरी हो जाये तो उत्तर प्रदेश पर्यावरण के मामले में शायद दुनियां का स्वर्ग बन जाये।
लेकिन वन विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री के इस महत्वाकांक्षी संकल्प में हाथ बंटाने की बजाय स्वार्थ पूर्ति के लिए हरियाली को मिटाने मे लगे हुए हैं। न्यामतपुर नर्सरी के पास जिस तरह से चोरी-चोरी शीशम के पेड़ों का सफाया किया जा रहा है। अगर उसे न रोका गया तो पर्यावरण की एक भीषण क्षति घटित हो सकती है। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए डीएम से इसमें हस्तक्षेप करने की मांग की है।

Leave a comment