cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने जालौन के मोहल्ला मुरली मनोहर में 20 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गये मेहराजुददीन के पुलिस हिरासत से चकमा देकर भाग जाने की खबर का खंडन किया है।
उन्होंने कहा कि स्मैक के साथ पकड़े गये आरोपी को पुलिस ने चालान काटकर जेल भिजवाया है। इसलिए कुछ व्हाटसएप ग्रुपों में वायरल की गई यह खबर भ्रामक है कि उक्त आरोपी पुलिस शिकंजे से फरार हो गया है।
गौरतलब है कि व्हाटसएप ग्रुपों में मेहराजुददीन के पुलिस हिरासत से भाग जाने की खबर के साथ-साथ यह खबर भी वायरल की गई थी कि दो महिलाओं को भी पुलिस ने स्मैक सहित पकड़ा था जिन्हें 70 हजार रुपये देकर छोड़ दिया गया है। एसपी ने इस खबर पर भी आपत्ति प्रकट की और कहा कि पुलिस को बदनाम करने के लिए इस तरह की भ्रामक खबरे फैलाई जा रही हैं जो पूरी तरह निराधार हैं।

Leave a comment