उरई। शिक्षक दिवस के अवसर पर अंबेडकर चैराहा स्थित ओम इंस्टीटयूट आॅफ प्रोफेशनल स्टडीज में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अपने दायित्व के प्रति निष्ठावान कई शिक्षकों को सम्मानित कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गांधी डिग्री काॅलेज के पूर्व प्राचार्य हौसला प्रसाद त्रिपाठी मौजूद रहे जबकि गांधी डिग्री काॅलेज की ही वर्तमान प्राचार्य अलका नायक विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान रहीं। अध्यक्षता युवा नेता अंशुमन सिंह सेंगर ने की जबकि संचालन संदीप राजपूत कुसमिलिया ने किया।
आदि देव गणेश जी की प्रतिमा को गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम के शुरूआत में स्थापित किया गया। इसके बाद मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में मुकेश मिश्रा पैरामाउंट स्कूल, असगर खान, अर्जुन सिंह पारूल इंटर काॅलेज, अंग्रेजी के शिक्षक आशुतोष गुप्ता, प्रेरक संघ की बुंदेलखंड प्रभारी मंजू राजपूत, वाणिज्य शिक्षक अतुल राठौर, प्रबंधक भारत जी, कराटे ट्रेनर सुधीर याज्ञिक प्रमुख रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक सुनील हिंदुस्तानी ने सभी का आभार जताया। आनंद परिहार, राहुल राठौर, शीशू ठाकुर, रविंद्र राजपूत, देवेंद्र यादव, जितेंद्र राजपूत, धीरू राजपूत, संगीता कुशवाहा, निशा राजपूत, दीपक चैधरी, रानी चैधरी, अरविंद राजपूत, गिरजेश देवी, स्वस्तिक राठौर अनिल राजपूत आदि उपस्थित रहे।






Leave a comment