05orai07उरई। अशासकीय महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित पाठयक्रमों के शिक्षकों के विनियमितीकरण के मुददे पर इन शिक्षकों ने सोमवार को शिक्षक दिवस काला दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भेंट करके गत दिनों लखनऊ में स्ववित्तपोषित शिक्षकों पर हुए लाठी चार्ज पर रोष प्रकट किया गया।
अनुमोदित स्ववित्तपोषित पाठयक्रम शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव और मंत्री डाॅ. मनोज तिवारी ने इस अवसर पर बताया कि स्ववित्तपोषित शिक्षकों के विनियमितीकरण से शासन पर अतिरिक्त भार भी नही पड़ेगा। इसके बावजूद अन्यायपूर्ण मानसिकता झलकाते हुए यह मांग नही मानी जा रही। गत् 21 अगस्त को प्रदेश भर के स्ववित्तपोषित शिक्षक लखनऊ में जीपीओ पार्क में शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उन पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया। इसी के विरोध में शिक्षक दिवस को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था।
लगभग दो दर्जन शिक्षक ज्ञापन देते समय मौजूद थे। ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट मोइनुल इस्लाम को भेंट किया गया।

Leave a comment