जालौन। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ गाली-गलौज करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा।
पिछले सप्ताह ग्राम लौना निवासी शत्रुघ्न सिंह ने किसी बात को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेखा के साथ गाली-गलौज कर दी थी। जिसकी सूचना पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को दी थी। बुधवार की सुबह कोतवाली में तैनात एसआई मोहित द्विवेदी को सूचना मिली कि उक्त दबंग अभी गांव में है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दबंग को पकड़कर कोतवाली ले आई। जहां उससे पूछतोछ की जा रही है। बताते चलें, उक्त मामले को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने सामूहिक रूप से उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव को ज्ञापन सौंपते हुए दबंग के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की थी। जिस पर उपजिलाधिकारी ने कोतवाली पुलिस को दबंग के खिलाफ कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए थे।






Leave a comment