जालौन। विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे वारंटी को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धंतौली निवासी ज्ञान सिंह विभिन्न मामलों को लेकर वांछित चल रहा था। मंगलवार की रात्रि कोतवाली में तैनात एसआई मोहित द्विवेदी को सूचना मिली कि उक्त वांछित अभी अपने घर में आराम कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस वांछित को पकड़कर कोतवाली ले आई। जहां से कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेजा गया।






Leave a comment