konch1 konch20 15 सितंबर से शुरू रहे मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी फिक्स की गई
कोंच-उरई। विधानसभा की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य आगामी 15 सितंबर से एक बार फिर शुरू किया जा रहा है जिसमें पहले से कार्य कर रहे बीएलओ की निगरानी के लिये सरकारी स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं को पदाविहित अधिकारी नियुक्त किया गया है। आज तहसील सभागार में इन सभी अधिकारियों की कक्षा एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने लगाई और साफ शब्दों में उन्हें जता दिया है कि पहले से कार्य कर रहे बीएलओ की कार्य प्रगति पर पूरी तन्मयता से नजर रखनी है और मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनवाने में उन्हें अपनी महती भूमिका का निर्वहन करना है।
बीईओ कोंच अजित कुमार यादव और बीईओ नदीगांव विजय बहादुर सचान की मौजूदगी में तहसील सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुये एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने पदाविहित अधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि विस चुनाव कभी भी घाषित हो सकने के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार करने की हिदायत दी है जिसे पूरा करने में बीएलओ पहले से ही लगे हुये हैं और घर घर जाकर सर्वेक्षण करके प्राप्त सूचनायें तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्रको उपलब्ध करा रहे हैं। जिन शिक्षक शिक्षिकाओं को पदाविहित अधिकारियों का दायित्व सौंपा गया है वे इन बीएलओ के कार्यों की निगरानी गंभीरतापूर्वक करेंगे। उनके पास यदि कोई मतदाता बनने, त्रुटि सुधारने या अन्य किसी प्रकार का प्रपत्र देता है तो उसे रिसीविंग के साथ बीएलओ को उपलब्ध करायें। इस बात पर भी खास नजर रखनी है कि लिंगानुपात में गड़बड़ी की जो शिकायतें आ रहीं हैं उनमें सुधार हो सके। इस जिले में लिंगानुपात 1000 पुरुषों के सापेक्ष 865 होना चाहिये लेकिन अब तक के सर्वे में यह 805 के आसपास आ रहा है। 15 सितंबर से शुरू हो रहे पुनरीक्षण अभियान के बीच चार बिशेष अभियान दिवस हैं जिनमें विद्यालय खोलने हैं। उन्होंने बताया कि 18 व 25 सितंबर तथा 9 व 23 अक्टूवर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्यालय खुलने हैं, जो विद्यालय बंद मिलेंगे उनका एक दिन का वेतन काट दिया जायेगा।
एक सप्ताह में समस्याओं का निस्तारण हो जाये-एसडीएम
0 31 में मौके पर किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं
समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिये शासन द्वारा संचालित तहसील दिवस में आज कुल 31 शिकायती प्रार्थना पत्र आये जिनमें किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने इस दौरान अधिकारियों से कहा कि जो भी समस्यायें आईं हैं उनका एक सप्ताह में निस्तारण हो जाना चाहिये क्योंकि मुख्यमंत्री स्वयं इन समस्याओं की ऑन लाइन मॉनीटरिंग करते हैं, यदि किसी समस्या का गलत ढंग से निस्तारण किया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। सीओ अवधेश कुमार शुक्ल ने भी अधीनस्थों को हिदायत दी कि कि जो भी समस्या जनता की आती है उसका मौके पर जाकर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें ताकि वह समस्या दोबारा से न आ पाये। आज के तहसील दिवस में राजस्व की 12, पुलिस की 10, विद्युत की 4, बीडीओ 2, समाज कल्याण, जल संस्थान व जल निगम की एक-एक शिकायतें आईं। इस दौरान बीडीओ कोंच प्रीति भसीन, बीडीओ नदीगांव अजितेश सिंह, कोतवाली के एसआई जयवीर सिंह, नदीगांव से वीरप्रताप सिंह, ईओ नपा विनोद सोलंकी, आपूर्ति निरीक्षक रामस्वरूप, एसडीओ विद्युत कौशलेन्द्र सिंह, बीईओ कोंच अजितकुमार यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a comment