जालौन। खेत में जानवर चराने को लेकर दबंगों द्वारा युवक के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी रामकुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी भैंसे खेत पर चरा रहा था। तभी गांव के ही दबंग संजय सिंह व अवधेश सिंह वहां आ गए और उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर उक्त दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। .






Leave a comment