जालौन। ट्रेक्टर चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर ट्रेक्टर उड़ा ले जाने की शिकायत पीड़ित ट्रेक्टर स्वामिनी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमिलिया निवासी मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि उसने कृषि कार्य हेतु एक ट्रेक्टर खरीदा था। गत 3 सितंबर को उक्त ट्रेक्टर उसका दामाद श्याम कपूर कृषि कार्य के लिए जालौन लेकर जा रहा था। तभी जालौन के नजदीक पेट्रोल टैंक के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके ट्रेक्टर को रोक लिया। जब दामाद ने उस व्यक्ति से ट्रेक्टर रोकने का कारण पूछा। तो उस व्यक्ति ने उसके दामाद को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वह व्यक्ति उसका ट्रेक्टर लेकर चंपत हो गया।






Leave a comment