उरई(जालौन। समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय उरई के निकटवर्ती ग्राम रूरा अड्डू में समाधान चौ पाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनी साथ ही उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया। सपा नेताओं ने गांव में सीसी मार्ग का निर्माण कराने और संपर्कमार्ग की मरम्मत के साथ ही बारिश से तिली की फसल के नुकसान का सर्वे कराकर राहत राशि वितरित करने का आश्वासन दिया।
समाजवादी पार्टीके जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान चौपाल का संचालन डा. महेश द्विवेदी सर्र ने किया। ग्रामीणों का कहना था कि अन्ना पशुओं के कारण उनके खरीफ फसले तबाह हो रही है जिन पर अंकुश लगाया जाए। रूरा अड्डू को जोड़ने वाले संपर्क मार्गो की मरम्मत के साथ ही जिन किसानों को ओेलावृष्टि से फसलों के नुकसान का मुआवजा नही मिल पाया उन्हे मुआवजा दिलाया जाए। विधायक दयाशंकर वर्मा ने गायों के अन्ना प्रथा पर कहा कि यदि गांव में गौशाला बनाकर उसमें बंद किया जाता है तो गायों को भूख प्यास से मरना पड़ेगा इससे अच्छा है कि सभी पशुपालक अपने-अपने घरों में बांधकर उनके चारे पत्ते की व्यवस्था करे। उन्हांेने बारिश से तिली फसल के नुकसान का सर्वे कराने रूरा अड्डू से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की मरम्मत के आश्वासन के साथ ही उन्होंने सपा सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह यादव ने विगत वर्ष ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। समाधान चौ
पाल में सपा नेता जयशंकर द्विवेदी, विजय रावज, देवेन्द्र यादव, राकेश यादव, धर्मेन्द्र यादव, सौरब खरे, अमित यादव, शिरोमणि सिंह चैहान मंजेश सिंह बनाफर, आनंद यादव, डा. सूरज यादव आदि तमाम लोग मौजूद रहे।






Leave a comment