उरई(जालौन। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन सम्बद्ध सीटू की जिलाध्यक्ष संगीता कटियार, मंत्री मंजू वर्मा ने संयुक्त रूप से यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि आंगनबाड़ी कर्मचारी सम्बद्ध सीटू एक जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 11 सितंबर को अशफाक उल्ला खां इंटर कालेज में किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की प्रदेश महामंत्री का. बीना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारों की उपेक्षा पूर्ण नीति के चलते आगामी विधान सभा प्रदर्शन एवं धरने की इस सम्मेलन में रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद जालौन में परियोजना स्तर पर आंगनबाड़ी वर्कस का शोषण दमन लूट जुल्म, भ्रष्टाचार इस कार्यकर्ता सम्मेलन में चर्चा होगी। उन्होंने समस्त कार्यकत्रियों व सहायिकाओं से अपील की कि इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।

Leave a comment