उरई(जालौन। एससी/एसटी बेसिक टीचर्स बेलफेयर एसोशियेशन की शैक्षिक संगोष्ठी प्राथमिक विद्यालय कनहरी नदीगांव में जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह शास्त्री की अध्यक्षता मे हुई।
गोष्ठी में ब्लाक इकाई का गठन किया गया जिसमें संरक्षक गयाप्रसाद अहिरवार, संयोजक मलखान सिंह अध्यक्ष, अरविन्द्र सिंह खाबरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार शाक्यवार, सुखराम गोयल, दीपू आर्या, ज्ञानकुमार, पर्वत सिंह महामंत्री, चंद्रभान श्रीवास कोषाध्यक्ष, शाशिकांत प्रभाकर संगठनमंत्री, देवेन्द्र जाटव संयुक्त मंत्री, शैलेन्द्र प्रताप मीडिया प्रभारी, कमल सिंह व आडीटर कृष्ण बिहारी को बनाया गया। नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष अरविन्द्र सिंह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौपी गई है उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेगे। शिक्षकों के हित के लिए वह हमेशा संघर्ष के लिए तैयार रहेगे। गोष्ठी में केके शिरोमणि अध्यक्ष कदौरा, अनिल कुमार अध्यक्ष रामपुरा, विनोद कुमार, सुनील दत्त चैधरी, हरिबाबू शाक्यवार, चंद्रपाल वर्मा, अखिलेश कुमार, ओम प्रकाश, राजेन्द्र कुमार, स्वदेश, बलराम, अरूण, उदयभान, संतकुमार, सत्यप्रकाश, देवकीशरण, दिनेश, जयकरन, अजय कुमार, आशुतोष शाक्य, मनोज रजक, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. धर्मेन्द्र कुमार बकेबर रहे।

Leave a comment