konch2
कोंच। जारी गणपति महोत्सव के दौरान भक्त श्रद्घालु गजानन के दर्शनों को उमड़े हैं, रामकुण्ड पर विराजे गणपति भी भक्तों को खूब दर्शन दे रहे हैं। गढी पर विराजे गणपति की शाम की आरती में भक्त श्रद्घालुओं की भारी भीड़ हो रही है।
विघ्नहर्ता और बुद्घि के दाता एकदंत गणेश की नगर और इलाके में धूम मची है, हजारों की संख्या में लोग गणपति के दर्शनों के लिये पण्डालों में पहुंच रहे हैं। रामकुण्ड पर विराजे गजानन के दर्शनों के लिये भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, यहां बीती रात आयोजित आरती में हजारों स्त्री पुरुष श्रद्घाभाव से शामिल हुये और विघ्नहर्ता की आरती बड़े ही भाव से गाई तथा प्रसाद ग्रहण किया। इस पंडाल की व्यवस्थायें सुनीलकांत तिवारी, श्रीकांत तिवारी, रामसिया आचार्य, जीतू महाराज, अमित अग्रवाल, श्रीकांत पटेल, अभिषेक गुप्ता, पुष्पेन्द्र निरंजन, निर्भय यादव, विकास पटेल, विकास गोयल, अभयप्रताप, कुलदीप, वीरेन्द्र उपाध्याय, दिनेश कटियार, बालकृष्ण निरंजन, अरविंद देवगांव, आनंद पाण्डेय, मनोज पुजारी, पंकज वर्मा, विमल, अनुज तिवारी आदि देख रहे थे। कस्बे में रामगंज बाजार कमेटी के गणेश की पूजा अर्चना में भी श्रद्घालु बढचढ कर हिस्सा ले रहे हैं। किराना कमेटी के गणपति राममोहन राठौर के प्रतिष्ठान पर प्रतिष्ठित किये गये हैं जहां कमेटी के लोग अध्यक्ष कमलेश गिरवासिया, मंत्री कल्लू कनकने, राममोहन राठौर, सुरेश खिल्लीबाले, जगदीश खिल्लीबाले, पुरुषोत्तम राठौर, पप्पू मोटे, अनिल बादशाह, शंकर डेंगरे, लकी अग्रवाल, विनोद कठिल, वीरेन्द्र मिठया, अशोक बादशाह, संदीप अग्रवाल, हरीकिसुन राठौर आदि पूरे श्रद्घाभाव से उनकी सेवा में तत्पर दिख रहे हैं।

Leave a comment