जालौन। घर में घुसकर चोरों द्वारा लगभग एक लाख रूपए के सोने चांदी के जेवरात सहित 20 हजार रूपए नगद चुरा ले जाने की सूचना पीड़ित गृहस्वामी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरगांव निवासी महेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि गत 16 अगस्त को वह खाना खाकर अपने परिवार सहित कमरे में सो गया था। तभी रात्रि में पीछे की दीवार फांदकर उसके घर में गांव के ही संजय, रविकांत व मिथुन लाठी, डंडे व असलहों से लैस होकर उसके घर में घुस आए और कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी चार सोने की चूड़ी, झुमकी आदि लगभग एक लाख रूपए के सोने चांदी के जेवरात व 20 हजार रूपए नगद चुरा ले गए। इसी दौरान उसके भाई ने उन्हें जाते हुए देख लिया तो उक्त सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट भी कर दी। पीड़ित गृहस्वामी ने पुलिस से उसका चोरी गया सामान बरामद कराए जाने की गुहार लगाई।






Leave a comment