जालौन। दबंग द्वारा खेत की मेड़ तोड़े जाने तथा मना करने पर गाली-गलौज व मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए की।
नगर के मोहल्ला सहावनाका निवासी लाखन सिंह ने उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका एक खेत बिरिया बुजुर्ग मौजे में स्थित है। उसके खेत के बगल में ही मोहल्ला मुरली मनोहर निवासी गोविंद सिंह का भी खेत है। बुधवार की शाम उक्त गोविंद सिंह ने जेसीबी मशीन से उसके खेत की मेड़ तोड़ दी। जब उसने मना किया तो उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी कर दी।






Leave a comment