जालौन। अपनी मां के साथ घर में अकेली रह रही युवती के साथ दबंगों द्वारा पुरान रंजिश को लेकर आए दिन गाली-गलौज व मारपीट की धमकी दिए जाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी दीपिका ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बाहर रहकर काम करते हैं। गांव में वह अपनी मां के साथ अकेली रहती है। गांव का ही दबंग बृजभान सिंह उसके परिवार से पुरानी रंजिश मानता है। जिसके चलते वह आए दिन उसके साथ गाली-गलौज करता है। इतना ही नहीं मना करने पर मारपीट करने की भी धमकी देता है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

Leave a comment