उरई – वंशीधर महाविद्यालय मे  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे युवाओ ने उत्साहपूर्वक दूसरो की जिंदगी बचाने के लिये खून दान दिया। कार्यक्रम मे जिले के पुलिस कप्तान अशोक कुमार त्रिपाठी हौसला अफजाई के लिये  पहुँचे।
sp-1 sp-2 
                                            स्वेक्षया रक्तदान के लिये केवल शहर के युवा ही नहीं आये थे रामपुरा  जैसे दूरस्थ इलाको से शुभम अग्रवाल वा सूर्य कुमार अंकुर आदि युवाओ ने भी जोश और ललक के साथ इस दौरान अपना खून दिया। पुलिस कप्तान ने रक्त दाताओ को बाद मे प्रमाण पत्र वितरित किये। इंजीनियर राजीव गोयल और ममता स्वर्णकार का शिविर को सफल बनाने मे विशेष योगदान रहा।

Leave a comment