

उरई – सी एम ओ कार्यालय पर बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों ने यूनियन अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह के नेतृत्व मे हंगामी धरना दिया। बाद मे स्वास्थ्य संविदा कर्मियों ने अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सी एम ओ को सौंपा।
इस बारे मे जानकारी देते हुए हड़ताली संविदा कर्मियों के प्रमुख नेता डॉ अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि हम लोग अपने नियमितीकरण की मांग कर रहे है ताकि नियमित नियुक्तियां होने पर हमें मनमाने ढंग से निकाला ना जा सके।
साथ ही आउट सोर्सिंग की प्रकिया से स्वास्थ्य विभाग मै भर्ती कर्मियों को जिला स्वास्थ्य समिति मै शामिल कर भविष्य मे आउटसोर्सिंग पर रोक ,आशाबहुओं को निश्चित मानदेय व स्वास्थ्य कर्मचारी का दर्जा देने और एन आर एच एम से हटाये गये एम पी डवल्यू , एक्सरे टेक्नीशियन आदि की बहाली की मांगे भी की गयी।






Leave a comment