उरई।केंद्रसरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का आम जनता को लाभ मिल रहा हैकि नहीं इसकी जमीनी सच्चाई जानने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपूरे देश में भाजपा सांसदों को चार से पांच जनपदों मेंभ्रमण कर केंद्रीय योजनाओं के बारे में रिपोर्ट आख्या प्रेषितकरने के निर्देश पिछले दिनों दिये गये थे।

 

 

 

08sep2016-4
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के फरमान के बाद जनपद में आये फर्रुखाबाद के भाजपा सांसदमुकेश राजपूत ने यहां आकर केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओंके बारे में अधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता सेभी बातचीत कर उसकी हकीकत जानने का प्रयास किया। स्थानीय नहर निरीक्षणभवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुये सांसद मुकेश राजपूत नेकहा कि वह प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद जनपद में केंद्रीययोजनाओं की हकीकत जानने के लिये आये हैं। यहां आकर उन्होंनेअधिकारियों से भी केंद्रीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी लीसाथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से भी ऐसी योजनाओं के बारे में बातचीतकरते हुये उसकी हकीकत जानने का प्रयास किया। उन्होंने यह भी बताया किउन्होंने जिले की आम जनता से भी मुलाकात कर केंद्रीय योजनाओं केबारे में बातचीत कर उनकी राय जानने का प्रयास किया है। जब भाजपा सांसदसे पत्रकारों से सवाल किया कि जिले में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयनके बारे में उन्हें जानकारी करने पर क्या जानकारी मिली तो उन्होंने स्पष्टकिया कि वह अपनी रिपोर्ट आख्या पीएमओ कार्यालय में पहुंचायेंगे उसी मेंकेंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन व लोगों को मिलने वाले लाभ के बारेमें उल्लेख किया जायेगा यह बात अभी बताना जरूरी नहीं है। उन्होंने यहभी बताया कि हर पार्टी सांसद को चार से पांच जनपद दिये गये हैं जहां परवह पहुंचकर केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अपनी आख्याप्रेषित करेंगे। इस दौरान आदर्श लोक शिक्षा प्रेरकसंघ जिलाध्यक्ष कालीदास तिवारी, संरक्षक रविन्द्र राजपूत के नेतृत्व में नौसूत्रीय ज्ञापन सौंपा। पत्रकार वार्ता के दौरान मनोज राजपूत, सुनीता वर्मा,जेपी गौतम, रामप्रकाश मुखिया, रामकुमार गुप्ता, केके सिंह सहितअनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इनसेट—-
टिकटदेना पार्टी संगठन का कार्य
उरई।जनपद भ्रमण पर आये फर्रुखाबाद के भाजपा सांसद मुकेश राजपूत सेजब पत्रकारों ने सवाल किया कि जिले की तीन विधानसभा सीटों पर पार्टीकिसे प्रत्याशी बनायेगी इस पर सांसद ने उत्तर देते हुये स्पष्टकिया कि किसी भी कार्यकर्ता को विधानसभा चुनाव में टिकट देने का कामपार्टी संगठन करती है। इसलिये वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।

Leave a comment