रामपुरा – उरई। ऊमरी बस स्टैंड कुटिया पर गणेश प्रतिमा स्थापित कर सजाई गयी गणेश चतुर्थी झांकी के चलते कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया है। झांकी मे प्रतिदिन सैकड़ो की भीड़ आदिदेव के दर्शन के लिये उमड़ रही है। महिला दर्शनार्थियों का रात 8 बजे झांकी का अनावरण होते ही ताँता लग  जाता है। देर रात तक चलने वाले भक्ति संगीत के कार्यक्रम का समां बंधा रहता है। 
ganesh
                कस्बे के युबको द्वारा बनाये गये गणेश युवा मंडल के तत्वाधान मे पिछले कुछ वर्षो से आयोजित हो रहे गणेश उत्सव ने ना  केवल कस्बे के श्रद्धालुओ वल्कि आस पास के क्षेत्र की धर्मप्राण जनता मे नयी जाग्रति पैदा कर दी है। स्थानीय युवको द्वारा सृजित की गयी  परम्परा के चलते नयी पीढ़ी के चारित्रिक पुनर्जागरण की अभिभूत करने वाली झलक इस दौरान देखी जा सकती है। गणेश दर्शन के लिये रात मे शहर से दूर का इलाका होने के बाबजूद युवतियों का निडर आवागमन सुखद आश्चर्य से भर देता है। गणेश मंडल के स्वयंसेवक झांकी की गरिमा को आंच ना आने देने के लिये पूरी सजगता से मोर्चा सम्हालें रहते है। गणेश युवा मंडल के अध्यक्ष राघवेंद्र उपाध्याय और धीरू मिश्रा, संतोष प्रजापति, राम मोहन यादव, टिंकू शिवहरे ,गोपाल ,गौरव ,अमित ,अंकुर और रमाकांत सोनी टीहर का इसमे विशेष योगदान है। 
                                   विघ्न विनाशक गजानन  की स्तुति और भक्तिगीतों के  गायन की महफ़िल कार्यक्रम की शोभा मे  चार चाँद लगा देती है। गणेश चतुर्थी तक यह सिलसिला चलेगा लेकिन इससे जो परिवेश निर्मित हो रहा है स्थानीय नागरिको का विश्वास है कि उसकी रचनात्मक छाप स्थाई प्रभाव बना रही है।   

Leave a comment