उरई। स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ ने नियमितीकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को भी काम बंद रख के सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। आंदोलन को प्रभावी रूप देने के लिए उन्होंने इमरजेंसी सेवाएं भी ठप्प रखी।
गौरतलब है कि संविदा स्वास्थ्य कर्मी आउट सोर्सिंग से भर्ती किये गये स्वास्थ्य कर्मियों को स्थाई करने, आशा बहुओं को स्वास्थ्य कर्मचारी का दर्जा देने और एनआरएचएम से हटाये गये स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली आदि मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।
अरुण कुमार चतुर्वेदी, प्रदीप खरे, पंकज, अंकिता, विनय द्विवेदी, पुष्पलता, श्याम बिहारी गुप्ता, शिवकुमार, देवेंद्र भदौरिया, हेमलता, रामकुमारी, प्रदीप राठौर, धर्मेंद्र, अरुण आदि धरने में मुख्य रूप से एक्टिव रहे।






Leave a comment