09orai09उरई। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने अंबेडकर चैराहे से कलेक्ट्रेट तक मशाल जुलूस निकाला। उनकी नारेबाजी के कारण आज कलेक्ट्रेट में रोमांचक माहौल छाया रहा। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्री संघ की अध्यक्ष अनीसा खातून ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हरी साड़ी हमें पहनाकर हमसे अपना प्रचार कराया जबकि हमारी जायज मांगे तक नही सुन रही। उन्होंने ऐसी एहसान फरामोश सरकार कभी नही देखी।
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को स्थाई करने और इस फैसले के होने तक उन्हें 18 हजार रुपये न्यूनतम व सहायिकाओं को 7 हजार रुपये न्यूनतम् वेतन देने की मांग के लिए आंदोलन करने में जुटी आंगनवाड़ी कार्यत्रियों ने आज मशाल जुलूस निकालकर अपने विरोध प्रदर्शन को और प्रभावी बनाने की कोशिश की। इसमें भाग लेने आई अनीसा खातून ने कहा कि अखिलेश सरकार के लिए हमारा काम पड़ जाने पर हम बेगाने हैं जिन्हें केंद्रीय कार्यक्रम के अधीन कह दिया जाता है लेकिन इस सरकार ने हरी साड़ी पहनाकर राजनैतिक लाभ के लिए हमारा इस्तेमाल करने में कोई संकोच नही किया। अगर हम केंद्र के भरोसे हैं तो फिर राज्य सरकार बीएलओ ड्यूटी और जनगणना जैसे काम हमसे क्यों कराती है।

Leave a comment