उरई। पेशनर्स के खातों में शासनादेश के मुताबिक पहले जमा करा दिये गये एरियर की अब तुगलकी ढंग से की जा रही रिकवरी पर कर्मचारी शिक्षक मोर्चा ने शुक्रवार को वरिष्ठ कोषाधिकारी और उनके स्टाॅफ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
मोर्चा के नेता लालसिंह चैहान ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देते हुए बताया कि न तो एरियर जमा करने की सूचना कोषाधिकारी कार्यालय से दी गई और न ही रिकवरी की। उन्होंने कहा कि बहुत से पेंशनर्स तो एरियर की रकम निकालकर बेटी की शादी और इलाज में खर्च कर चुके हैं। जिनकी पेंशन से कटौती भरपाई के लिए की जा रही है जो कि सरासर अन्याय और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरुद्ध है।
लाल सिंह चैहान ने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ कोषाधिकारी और उनके स्टाॅफ के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराने की मांग भी ज्ञापन में की है।






Leave a comment