cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। राज्य सम्मान से पुरस्कृत कर्नल ईश्वरी सिंह इंटर काॅलेज शेखपुर बुजुर्ग के प्रधानाचार्य स्व. डाॅ. सुरेंद्र प्रसाद कुलश्रेष्ठ को श्रद्धांजलि देने के लिए गांधी इंटर काॅलेज में पंत हाल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित गणमान्यों ने डाॅ. कुलश्रेष्ठ से जुड़े अपने संस्मरण सुनाये तो उनका गला भर्रा गया और आंखें नम हो गईं। लोगों ने उनको शिक्षा जगत का सशक्त हस्ताक्षर बताया।
मुख्यरूप से गांधी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. रविशंकर अग्रवाल, डाॅ. राकेश निरंजन, डाॅ. आनंद गुप्ता, योगेश द्विवेदी, केके मिश्रा, बृजबल्लभ सेंगर, डाॅ. धमेंद्र मिश्रा, सुरेंद्र गुर्जर, सीवी सिंह, प्रदीप दीक्षित, अजीत सक्सेना, राजेश मिश्रा, विशंभर तिवारी आदि ने उनके साथ बिताये गये समय को याद किया। इस अवसर पर देवेंद्र कुलश्रेष्ठ, दिलीप श्रीवास्तव, बबलू कुलश्रेष्ठ, युद्धवीर कंथरिया, मुन्नीलाल वर्मा, मुकेश सक्सेना, राजेश कोष्ठा, सुनील गौतम, शैलेष कुमार, उदय यादव, प्रताप सिंह, कृष्ण अवतार चतुर्वेदी, गोविंद दास निरंजन, प्रमोद मिश्रा, कौशल गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, रमाकांत द्विवेदी, अरविंद शुक्ला, कृष्णाश्री गुप्ता, कनकलता देवनाथ, कमलेश निरंजन, संजय व्यास, डाॅ. पीयूष मंगलम्, सिद्धार्थ उदयवीर, मनोज राजपूत, सुशील कुमार सहित जनपद के कई प्रधानाचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a comment