कोंच-उरई। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आज परिषदीय विद्यालयों में मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को कृमि नाशक दवाओं का वितरण किये जाने के साथ साथ इनसे बचाव के उपाय भी बताये गये। विकास खंड कोंच व नदीगांव के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शिविर लगा कर दवाओं का वितरण कराया गया।
शनिवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य के लिये घातक कृमियों के नाश के लिये दवाओं का वितरण स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में कराया गया। विकास खंड नदीगांव के प्राथमिक विद्यालय घिलौर में आज दिनांक 10 सितंबर को सभी 1-19 साल तक के बच्चों को आंगनवाड़ी और स्कूल पर कृमि नियंत्रण की सुरक्षित और असरदार दवाई निरूशुल्क खिलाई गई। मौके पर प्रधानाध्यापक संजय सिंघाल ने बच्चों को दवा खाने के साथ साथ कृमि संक्रमण की रोकथाम के उपाय भी बताये। नाखून साफ, आस पड़ोस साफ, साफ पीने का पानी, ढका खाना, साफ फल, साबुन से धुले हाथ, खुले में शौच क्रिया नहीं करने जैसी बातें बताईं। शिक्षक सादेश कुमार, प्रदीप कुमार, कल्पना सिंह ने भी बच्चों को दवा वितरित की और बताया कि बच्चों को सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि वे कृमि आक्रमण से बच सकें। स्वास्थ्य विभाग से एएनएम श्रीमती चन्द्रादेवी की देखरेख में दवा खिलाई गई।






Leave a comment