0 दुकान मालिक ने चार नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ लिखाई एफआईआर
कोंच-उरई। बीती रात कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर स्थित एक इलैक्ट्रोनिक्स की दुकान में भीषण आगजनी हुई जिसमें तकरीबन बीस लाख की क्षति का अनुमान है। इसके साथ ही दुकान के दरबाजे पर रखी एक गुमटी या खोखा भी आग की चपेट में आकर खाक हो गया है, खोखे में दोना पत्तल रखे होना बताया गया है। रात में ही फायर ब्रिगेड की दो गाडियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, आग इतनी भयानक थी कि आसपास रहने बाले लोगों को भी अपनी समर्सेबल खोल कर फायर सर्विस के जवानों की मदद में आना पड़ा। इलैक्ट्रोनिक्स की दुकान मालिक ने पड़ोस के रहने बाले चार लोगों की नामजदगी इस आगजनी में कराई है। आरोपियों की दुकान मालिक से काफी पुरानी रंजिश बताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, फिलवक्त तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय मोहल्ला पटेल नगर के रहने बाले हेमंत अग्रवाल पुत्र रामबाबू अग्रवाल की बीच बाजार मोहल्ला जवाहर नगर में इलैक्ट्रोनिक्स की मांगलिक विडिओज नाम की दुकान है। बीती रात लगभग 11 बजे हेमंत को सूचना मिली कि उसकी दुकान में भीषण आग लगी है। खबर पाकर हेमंत अपने परिजनों और मोहल्ले के तमाम लोगों के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के अंदर से आग की लपटें निकल रहीं हैं। हेमंत का आरोप है कि जब वह दुकान के निकट पहुंचा तो वहां हरीशंकर, ब्रजकिशोर, छोटे, गंगाप्रसाद पुत्रगण हरदयाल ताम्रकार तथा एक अन्य व्यक्ति आगजनी की घटना को अंजाम दे चुके थे और वहां खड़े होकर गाली गलौच कर रहे थे। इन लोगों को आया देख आरोपी देख लेने की धमकी देने लगे। देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई और दमकल को भी सूचना दी गई। फायरकर्मियों जगतसिंह, नबाबसिंह, नारायण सिंह, ऊदलसिंह, रामबाबू व माताप्रसाद ने दो गाडियों के साथ आग बुझाने की काफी मशक्कत की लेकिन आग ज्यादा होने के कारण आसपास के घरों के समर्सिबल खुलवाने पड़े तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते यदि आग पर काबू न पाया गया होता तो आग आसपास की दुकानों में फैलने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। दुकान में रखे टीवी, फ्रिज, कूलर, इन्वर्टर, पंखे, सिलाई मशीनें, वाशिंग मशीनें तथा भारी मात्रा में बिजली के अन्य उपकरण तथा अन्य सामान जल कर राख हो गये। आगजनी में लगभग बीस लाख के नुकसान का अनुमान बताया गया है। कोतवाल मनवीर सिंह, सागर चैकी इंचार्ज रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी भी फोर्स के साथ रात में ही मौके पर पहुंच गये थे। गौर तलब यह भी है कि जिन आरोपियों की नामजदगी की गई है उनमें से एक हरीशंकर का एक खोखा भी इलैक्ट्रोनिक्स की दुकान से सट कर रखा था वह भी आगजनी की भेंट चढ गया। उक्त खोखे में दोना पत्तल बताये गये हैं और यही खोखा दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद की जड़ बना हुआ है। पुलिस के मुताबिक हेमंत की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
रंजिश की जड़ है खोखा
बीती रात कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर में हुई आगजनी की घटना में इलैक्ट्रोनिक्स की दुकान के साथ ही दुकान से सट कर रखा गया लकड़ी का खोखा भी स्वाही हुआ है, इसमें दोना पत्तल भरे होना बताया गया है। दोनों पक्षों के बीच रंजिश की जड़ यही खोखा है जो हरीशंकर ताम्रकार का है लेकिन हरीशंकर इसे हेमंत की दुकान के दरबाजे पर रखे है जिसकी बजह से हेमंत की दुकान का शटर भी नहीं खुल पाता है। इसे हटवाने के काफी प्रयास किये गये लेकिन खोखा मालिकान इतने झगड़ालू किस्म के लोग हैं कि न केवल मोहल्ले के अन्य दुकानदार इनसे त्रस्त हैं बल्कि कई बार यह सरकारी लोगों तक से भी मजाहमत कर चुके हैं। इस खोखे को लेकर मामला कोर्ट तक तो पहुंचा ही है, दोनों पक्षों में कई बार मारपीट की बजह भी यही खूंखार खोखा बना है।
फोटो-कोंच2-आगजनी की चपेट में आकर जला खोखा






Leave a comment