konch3कोंच-उरई। गत रात्रि कस्बे में हुई आगजनी की बड़ी घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि पुलिस घटना की तह में जाने की कोशिश कर रही है ताकि दूध का दूध और पानी का पानी होकर मामला आईने की तरह साफ हो सके। सीओ पुलिस अवधेश कुमार शुक्ल का कहना है कि इलैक्ट्रोनिक्स की दुकान के मालिक हेमंत की ओर से आई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है लेकिन इसकी गहराई से जांच किये जाने की आवश्यकता को देखते हुये बिजली और दमकल विभागों से जांच कराके रिपोर्ट मंगाई जायेगी।

Leave a comment