konch4कोंच-उरई। आज दोपहर कस्बे से सटे दोहर क्षेत्र में मामूली सी बात पर खून खच्चर हो गया। मकान के बगल में चारा काट रहे पड़ोसी को चारा काटने से मना करने पर महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग पिल पड़े और सब्बल, डंडों से दो लोगों की इतनी पिटाई की कि वे अधमरे हो गये। पुलिस ने दोनों घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिये भेजा है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कस्बे से महज डेढ किमी की दूरी पर बसे छोटी दोहर गांव में हरचरण कुशवाहा पुत्र फदोले अपने घर के दरबाजे पर बैठा था, उसी के पास सोबरन पुत्र हरदास कुशवाहा निवासी चित्तरपुरा हाल निवासी छोटी दोहर भी बैठा था। इसी बीच हरीमोहन पुत्र छोटे कुशवाहा हरचरण के घर के बगल में चारा काटने लगा। हरचरण ने चारा काटने से मना किया तो इसी बात पर हरीमोहन, जयराम पुत्र डिबोले, देवेन्द्र पुत्र जयराम तथा उनके घर की महिलायें लाठी सब्बलों से लैस होकर आ गये और हरचरण व सोबरन को कूट कूट कर लहूलुहान कर दिया और फरार हो गये। आनन फानन दोनों घायलों को कोतवाली लाया गया जहां से उनका चिकित्सीय परीक्षण कराने सीएचसी भेजा गया है।

Leave a comment