konch6कोंच-उरई। सरकार ने कामों में पारदर्शिता लाने के लिये जनता के हाथों में थमाये जन सूचना के अधिकार ने भ्रष्टों की नाक में नकेल क्या डाली, इन दबंग भ्रष्टों ने बौखला कर जन सूचना मांगने बालों को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक मामला आया है कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया बुजुर्ग का जहां प्रधान विरोधियों द्वारा डाली गई जन सूचना और प्रधान के खिलाफ साक्ष्य इकट्ठा कर रहे व्यक्ति को प्रधान पक्ष की दबंगई का शिकार होना पड़ा है।
ग्राम सलैया निवासी नरेन्द्र सिंह पुत्र मनमोहन ने शनिवार को सीओ कोंच अवधेश कुमार शुक्ल को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि प्रधान गलत कार्यों में लिप्त है जिसके चलते उसने (नरेन्द्र) जन सूचना अधिकार के तहत कुछ सूचनायें मांगी हैं। गांव में मनरेगा का कार्य जेसीबी से हो रहा था जिसकी फोटोग्राफी करने नरेन्द्र मौके पर गया था तो अनुराग उर्फ कल्लू पुत्र अशोक शिवहरे, उम्मी पुत्र दयाशंकर व अर्जुन पुत्र उम्मी वहां आ गये और उसकी कनपटी पर तमंचा सटा कर धमकाने लगे कि ज्यादा नेतागीरी कर रहे हो, जान से हाथ धो बैठोगे। इतना कह कर उन लोगों ने नरेन्द्र को लात घूंसों पर लेकर बुरी तरह पीट डाला। सीओ ने मामले की जांच कराने के आदेश किये हैं।

Leave a comment