0 जालौन शाख में घुसिया पुल पर हुआ हादसा
0 झांसी में हाफिजा कर रहे थे, कल ही अपने घर कोंच आये थे
konch7 konch8कोंच-उरई। कस्बे में आज मातम छाया है, नहर में नहाने गये चार युवकों में दो की नहर में डूब कर दुखद मौत हो गई जबकि दो अन्य किसी तरह बाल बाल बचे। बताते हैं कि इन युवकों को तैरना नहीं आता था इसके बाबजूद वे गहरे पानी में बढ गये। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शव स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाले जा सके। दोनों युवक झांसी में हाफिजा कर रहे थे और कल ही कोंच अपने घर आये थे।
मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी नासिर का पुत्र उमर, शरीफ का पुत्र गुफरान, ऐजाज का पुत्र रेहान और भगतसिंह नगर के रहने बाले साकिर अंसारी का पुत्र जाकिर आज दोपहर लगभग 1 बजे जालौन शाख नहर में घुसिया पुल में नहाने गये थे। इसी बीच वे गहरे पानी की ओर बढ गये और तैरना नहीं जानने के कारण डूबने लगे। दो युवकों गुफरान व रेहान तो किसी तरह बच कर निकल आये लेकिन उमर व जाकिर पानी में डूब गये। बाहर निकले दोनों युवकों ने आसपास के लोगों को बताया कि दो युवक नहर में डूब गये हैं, पुलिस व प्रशासन को भी सूचना दी गई जिस पर सीओ अवधेश कुमार शुक्ल, तहसीलदार भूपाल सिंह, कोतवाल मनवीर सिंह सागर चैकी इंचार्ज रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, खेड़ा चैकी इंचार्ज विक्रमसिंह, सुरही चैकी इंचार्ज संजीव यादव सिपाहियों श्याम चैधरी, खुर्शीद, सुरेन्द्रकुमार, बच्चाबाबू, सत्येन्द्रकुमार, अश्विनी, धर्मेन्द्रसिंह आदि मौके पर पहुंच गये थे। दिलचस्प यह है कि पुलिस फोर्स के लोगों को भी तैरना नहीं आता था जिसके चलते स्थानीय लोगों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को नहर से बाहर निकलवाया जा सका। दोनों को सीएचसी कोंच ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। बताते हैं कि दोनों मरने बाले युवक झांसी में हाफिजा कर रहे थे और कल ही अपने घर कोंच आये थे।

Leave a comment