उरई। जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालयों पर मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 4432 मुकदमे निल कर दिये गये। इसमें मोटर दुर्घटना के दावो में पीड़ितों को 2 लाख 60 हजार रुपये बीमा क्लेम दिलाया गया।
राष्ट्रीय लोकअदालत की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और सिविल जज सीनियर डिवीजन अलका भारती ने बताया कि जिला जज प्रदीप कुमार कंसल की अध्यक्षता में आज के आयोजन में लघु वादों के निस्तारण में उल्लेखनीय कामयाबी पाई गई। साढ़े पांच हजार वादकारी इसमें लाभांवित हुए। 2 लाख 70 हजार रुपये अर्थदंड जमा कराया गया। टेलीफोन के तीन बकाया बिल के मामलों में 5 हजार 895 रुपये की धनराशि वसूल कराई गई। इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारियों के अलावा मुख्य अग्रणी बैंक प्रबंधक सिद्धार्थ पाॅल, बीएसएनएल के लेखाधिकारी दिनेश कुमार और जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव बृजबिहारी गुप्ता उपस्थित रहे।






Leave a comment