जालौन-उरई। मिटटी के अवैध खनन के लिए माफियागीरी के नक्शे में कुछ समय से अलग से स्थान बनाये हुए जालौन क्षेत्र की पहचान न मिटने देने को वर्तमान कोतवाल भी पूरी कटिबद्धता दिखा रहे हैं। शुक्रवार को अवैध खनन में पकड़े गये ट्रैक्टरों को फीलगुड करके छोड़े जाने के बाद इन कर्णप्रिय चर्चाओं को नगर के हर गली चैराहे पर सुना जा रहा है।
शुक्रवार को उपनिरीक्षक मोहित द्विवेदी ने मिटटी के अवैध खनन को रोकने के अभियान के तहत दो भरे हुए ट्रैक्टर और दो खाली ट्रैक्टर पकड़कर खड़े करा दिये थे। इसके बाद जालौन क्षेत्र में प्याली में तूफान की स्थिति पैदा हो गई। सफेदपोश लिबास में दलाली का कर्मठ धंधा करने वाले नेता नामधारी से लेकर पत्रकार नामधारी तक कोतवाल को मनाने, रिझाने में जुट पड़े। पहले ना नुकुर चली लेकिन बाद में इनके सम्मोहनपाश से कोतवाल को अपनी आन से डिगने के लिए मजबूर होना ही पड़ा और अंत भला और सब भला की तर्ज पर बिना किसी कानूनी झंझट के देर रात तक ट्रैक्टर मालिक अपने-अपने ट्रैक्टर सकुशल घर हांक ले गये।






Leave a comment