cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। रास्ते में खड़े होकर लड़कियों व महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें व इशारे करने वाले मजनू को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काशीनाथ निवासी अश्वनी कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि तहसील के पीछे रास्ते मंे खड़ा एक युवक वहां से निकलने वाली लड़कियों व महिलाओं से अश्लील इशारे व हरकतें कर रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। जहां पूछतांछ में युवक ने अपना नाम नृपत सिंह निवासी ग्राम भदवां बताया। पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेजा।

Leave a comment