cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। गांव के दबंगों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर जातिसूचक गाली, गलौज करने तथा मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करनपुर निवासी संतराम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह दलित जाति है तथा गांव के ही माताप्रसाद उससे पुरानी रंजिश मानते हैं। जिसे लेकर गुरूवार को उक्त माता प्रसाद, उसकी भाभी तारा देवी भतीजे बुद्ध सिंह, शिवपाल सिंह, शिवाजी, अमर सिंह, श्यामजी, शीलू व सुरेश कुमार लाठी डंडों से लैस होकर उसके घर में घुस आए और उसे जाति सूचक गालियां देने लगे। गाली देने से मना पर उक्त सभी ने मिलकर लाठी डंडों से उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Leave a comment