01-abvp 02-abvpजालौन-उरई। सेठ वीरेंद्र कुमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र प्रबल प्रताप सिंह को छात्र संघ अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
सेठ वीरेंद्र कुमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन मंत्री अजय यादव ने बताया कि विद्यार्थी परिषद की शाखाऐं 53 देशों संचालित होने के साथ ही यह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ा छात्र संगठन है। जिसका उद्देश्य छात्र को सजग बनाने के साथ ही उन्हें राष्ट्रनिर्माण में महती भूमिका निभाने का भी है। वहीं महाविद्यालय के अध्यक्ष नितिन मित्तल ने कहा कि छात्र संगठन राजनैतिक जीवन की पाठशाला हैं। जिसमें छात्र समस्याओं के बारे में अवगत होता है और उनके निराकरण का प्रयास करता है। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र प्रबल प्रताप सिंह को छात्र संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, नवमनोनीत छात्र संघ अध्यक्ष ने छात्र, छात्राओं की समस्याओं के निराकरण के हर समय तत्पर रहने का आश्वासन दिया। इस मौके पर महाविद्यालय अध्यक्ष डाॅ. नितिन मित्तल, एबीवीपी के जिला संयोजक दिलीप कुमार, नगर अध्यक्ष शिवम परमार, महामंत्री सौरभ यादव, विनय परिहार, अंशु सिंह, शिवम सेंगर, अमन भदौरिया, यश श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र सेंगर, कौशल सोनी, अनूप सेंगर, राहुल ठाकुर, सत्यम सेंगर, अमित सेंगर, मोहित गौर, छोटे याज्ञिक, नागेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment